पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद 9 अधिकारियों समेत मंडी बोर्ड, पी.आर.टी.सी. और पनकोफैड के अध्यक्षों का इस्तीफा

CHANDIGARH, 30 MARCH: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद अलग-अलग बोर्डों और कॉर्पोरेशनों के 9 ग़ैर-सरकारी अधिकारी इस्तीफ़ा दे चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन बोर्डों और कॉर्पोरेशनों से इस्तीफ़ा दे चुके अधिकारियों में मंडी बोर्ड के अध्यक्ष लाल सिंह, पनकोफैड के अध्यक्ष अवतार सिंह और पी.आर.टी.सी. के अध्यक्ष सतविन्दर सिंह भी शामिल हैं।

इनके अलावा पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पी.एस.आई.ई.सी.) के निदेशक हरमेश चंद्र, इन्फोटैक के उप अध्यक्ष कार्तिक वडेरा, निदेशक मनजीत सिंह सरोआ, सतीश कांसल, सुरजीत सिंह भून और डॉ. नरेश परूथी भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!