चंडीगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग का किया पुनर्गठन, मोहिंद्र निराला बने प्रदेश संयोजक

CHANDIGARH, 1 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है, जिसमें मोहिंद्र कुमार निराला को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के सोशल मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए मोहिंद्र कुमार निराला को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है तथा मनीष शर्मा व आदित्य, वैभव भार्गव को सह संयोजक बनाया है, जबकि अंशुल वर्मा, शिवम बंसल, दीपांकर भारद्वाज, श्लोक, अंकित अरोड़ा, सुरेश कुमार चौहान, सोनू ठाकुर व सुमित शर्मा सोशल मीडिया टीम की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि नई टीम चंडीगढ़ में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के आधार को मजबूत करने का काम करेगी, जिससे पार्टी की कार्यशैली में तेजी आएगी। टीम के सभी सदस्य अपने क्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम के सभी सदस्य निष्ठा पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!