चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने मनाई अटल जयंती: हर मन प्यारे थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी: अरुण सूद

CHANDIGARH: देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सुशासन दिवस के रूप में सभी 35 मंडलों में पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधकारियों, जिला अध्यक्षों जितेंद्र मल्होत्रा, रविंद्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल और उनके पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों और उनके पदाधिकारियों और सभी पार्षदों ने भाग लिया और अपने अपने मंडलों में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पार्टी की उपाध्यक्ष आशा जस्वाल और नीना तिवारी ने मंडल नंबर 5 धनास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 120 महिलाओं और पुरुषों को नि:शुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया सहित जिला और मंडल 5 के कार्यकत्र्ता बंधू भी उपस्थित थे। इस से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद और रविंद्र पठानिया ने उनके वार्ड नंबर 8 के मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी ने सेक्टर 38 डी स्थित मद्रासी कालोनी में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार जिसने अपना कार्यकाल 5 वर्ष पूर्व किया था वो अटल जी की सरकार ने किया था। अटल जी भाजपा के साथ साथ सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के हर मन प्यारे थे। उन्होंने अपनी साफ़ छवि से सभी लोगों का दिल मोह लिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता त्याग, तप और बलिदान की साक्षात उदहारण रहे हैं। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रहित के लिए सत्ता का कभी लालच नहीं किया और राष्ट्रहित में लिए जाने वाले कठोर से कठोर निर्णय के लिए भी कभी गुरेज नहीं किया भले इसके लिए उनकी सरकार तक चली जाए क्योकि हमारे नेता सत्ता ही सेवा के धयेय को लेकर चलते हैं और ये हम सभी का सौभाग्य कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

अटल जी ने अपने शासन काल में देश हित में कठोर से कठोर निर्णय लेने के लिए किंचित मात्र भी संकोच नहीं किया। जब देश में एक तरफ पाकिस्तान परमाणु बम होने के दावे करता था ऐसे में श्रद्धेय अटल जी ने पोखरण में परमाणु अस्त्र के परीक्षण को करवा कर विश्व को दिखाया कीं हम बहुत ही शांतिप्रिय हैं पर अगर दुश्मन हमारी तरफ आँख भी उठा कर देखेगा तो हम उसका मुँह तोड़ जवाब भी देना जानते हैं। पोखरण परीक्षण के उपरान्त अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश में प्रतिबन्ध भी लगे बावजूद इसके अटल जी ने देश की अर्थ व्यवस्था को वह लाकर खड़ा कर दिया जहाँ कांग्रेस पार्टी पहुँच नहीं पायी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व सरल स्वभाव और उनके दिल में कवि विराजमान था। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति का वो रस लोगों के बीच में डाला कि आज भी अटल जी की कविताओं को श्रवण करने से आँख से आंसू निकल जाते हैं। ऐसे प्रतिभा के धनि थे अटल जी।

error: Content can\\\'t be selected!!