चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी 28 जनवरी से शहर में लगातार धरना-प्रदर्शन करेंगे

पिछले दो वर्षों से बढ़ा हुआ 50% डीए नहीं मिलने से कर्मचारियों में है भारी रोष: रणबीर झोरड़

CHANDIGARH, 15 JANUARY: चंडीगढ़ में कार्यरत पंजाब व हरियाणा के कर्मचारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के पश्चात पंजाब व हरियाणा के कर्मचारियों को 53% डीए नहीं देने के कारण व अन्य कार्यों में उनके साथ लेट लतीफी व सौतेले व्यवहार के विरुद्ध चंडीगढ़ में प्रतिदिन लगातार रोष प्रदर्शन करेंगे।

चंडीगढ़ यूटी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (डेपुटेशनिस्ट) के प्रधान रणवीर झोरड़ ने बताया कि पंजाब व हरियाणा से चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए कर्मचारियों को पिछले दो वर्षों से बढ़ा हुआ 50% डीए नहीं दिया जा रहा है। जनवरी-2023 के पश्चात बिना किसी कारण उनका डीए फ्रीज कर रखा है और चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब व हरियाणा से प्रतिनियुक्ति पर आए हुए कर्मचारियों को केवल 38 परसेंट डीए दिया जा रहा है, जबकि उन्हें 53% डीए दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 वर्षों से 38% डीए देने के कारण प्रत्येक कर्मचारी के लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का डीए एरियर विभाग में बकाया पड़ा है।

रणवीर झोरड़ ने बताया कि कर्मचारियों ने प्रशासन से क‌ई बार मांग करके डीए देने का अनुरोध किया परन्तु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन को चेताने के लिए क‌ई बार धरना- प्रदर्शन करके भी फ्रीज किया गया डीए देने की मांग की लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने हर बार मांग पत्र लेकर जल्द डीए देने का आश्वासन तो दिया परन्तु बढ़ा हुआ डीए अभी तक नहीं दिया है। यह कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। रणवीर झोरड़ ने बताया कि अब पंजाब व हरियाणा से चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए कर्मचारियों ने प्रशासन की बेरुख़ी के कारण यह निश्चय किया है कि वे 28 जनवरी से लगातार धरना और प्रदर्शन करेंगे, ताकि उनकी मांगें मुख्यमंत्री पंजाब व मुख्यमंत्री हरियाणा के साथ-साथ प्रशासक चंडीगढ़ एवं राज्यपाल पंजाब के पास तक पहुंच सके और कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।

error: Content can\\\'t be selected!!