CHANDIGARH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड , भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी पूर्ण विषय(फ्रैश कैटेगरी/सी.टी.पी./रि-अपीयर/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) परीक्षा मार्च-2022 के लिए विलम्ब शुल्क 1000/- रू. सहित ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 10 फरवरी, 2022 कर दिया गया है। परीक्षार्थी समय रहते बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना सुनिश्चित करें।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

