कुमाऊंनी होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली, अबीर-गुलाल की खुशबू से महका बाल भवन

लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और पहाड़ी भोजन का भी लिया लुत्फ, बड़ी संख्या में पहुंचे चंडीगढ़ के गणमान्य व्यक्ति

CHANDIGARH, 26 MARCH: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ द्वारा कुमाऊंनी होली मिलन समारोह का आयोजन बाल भवन सैक्टर-23 चंडीगढ़ में धूमधाम से किया गया। यह समारोह कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान मनोज रावत की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा चंडीगढ़ में रह रहे कुमाऊं मूल के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आरएस गुंजियाल अपर एसपी सीबीआई (सेवानिवृत्त) एवं सलाहकार स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा पुलिस, संजय टंडन सह प्रभारी भाजपा हिमाचल प्रदेश, केशर सिंह बसनाल समाजसेवी चंडीगढ़, हीरा नेगी अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा चंडीगढ़ के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जतिन्द्र पाल मल्होत्रा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़, अरूण सूद पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़, देवेन्द्र सिंह बबला उपाध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश, शक्ति प्रकाश देवशाली पूर्व पार्षद भाजपा चंडीगढ़, गुरबख्श रावत पार्षद नगर निगम चंडीगढ़, भूपेन्द्र शर्मा संयोजक भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़, बिक्रम बिष्ट प्रधान गढ़वाल सभा चंडीगढ़, अजय शर्मा जिला उपप्रधान शहरी भाजपा, रमेश शर्मा ( निक्कू) प्रधान गौरी शंकर सेवादल, शैलेश शर्मा डायरेक्टर हरियाणा माडल स्कूल पंचकूला, हरिन्दर बुद्धिराजा डायरेक्टर लोटस. कैलाश सिंह मनराल डायरेक्टर जय भोले रोडलाइंस मौजूद रहे।

इस अवसर पर रगांरगं कार्यक्रम में कुमाऊंनी होली, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नगढ़ निशाण ( ढोल दमाऊ) और संरकार, झोड़ा चांचरी इत्यादि की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लोगों ने पहाड़ी स्पेशल पहाड़ के डुबुक भात और टपकी के भोजन का भी स्वाद लिया। सभी पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा तथा सफेद टोपी व महिलाएं सफेद-लाल, गुलाबी रंग की साड़ी पहने व गले में गलोबंद लगाए थीं! सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक किया और शुभकामनाएं दीं व फूलों की होली खेली।

समारोह में उत्तराखण्डं की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उत्तराखंड की सभी कीर्तन मंण्डलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की पूरी कार्यकारिणी होली मिलन समारोह में उपस्थित रही। सभी एरिया कमेटियों के प्रतिनिधि भी परिवार सहित समारोह में पहुंचे। कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के महासचिव दीपक सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह रावत व प्रधान मनोज रावत ने सभी का धन्यवाद किया! मंच का संचालन सभा के सांस्कृतिक मंत्री राजेन्द्र सिंह नगरकोटी व आनंन्द कोरंगा ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!