हरियाणा में 24 पूर्व पार्षदों ने थामा कांग्रेस का हाथ, हुड्डा और चौ. उदयभान ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 1 MAY: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में नई ज्वाइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने 24 पूर्व पार्षदों को कांग्रेस में शामिल करवाया। सभी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस का हाथ थामा। दोनों नेताओं ने पूर्व पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस में पूर्ण मान-सम्मान मिलने का भरोसा दिलाया।

आज अशोक शर्मा (प्रेजिडेंट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन जगाधरी), कश्मीरी लाल मल्होत्रा (प्रेजिडेंट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन जगाधरी), संगीता अग्रवाल (प्रेजिडेंट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन यमुनानगर), पूर्व पार्षद जगदीश उर्फ बल्लू, सरवन कुमार, ललित कुमार, राजेश राठौर, श्री प्रदीप, सुनीता मल्होत्रा, राज दुलारी, सोमनाथ कपूर, हरविंदर सिंह भाटिया, महेंद्र कंबोज, नरेंद्र धीमान, रतनलाल सैनी, आनंद राव बंटी, रामनाथ धीमान, सत पाल, अमर सिंह बिल्ला, हरजिंदर कौर और पूनम रानी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने पूरी मेहनत और तत्परता के साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए चुनाव में युद्ध स्तर पर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

error: Content can\\\'t be selected!!