पवन बंसल और एचएस लक्की ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त से मिलकर महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया

CHANDIGARH, 10 SEPTEMBER: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज सेक्टर 9 चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रौवेट के यहां जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।

बंसल ने आगंतुक पुस्तिका पर शोक संदेश लिखकर अपने हस्ताक्षर किए और दुनिया के दो महान लोकतंत्रों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में ब्रिटिश रानी के योगदान को याद किया। उन्होंने महारानी को उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ करार देते हुए कहा कि उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हो गई है, उसे भरना मुश्किल होगा। चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने भी इस अवसर पर शोक संदेश पर हस्ताक्षर किए।

error: Content can\\\'t be selected!!