टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चण्डीगढ़ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह: दीपक उनियाल बने प्रधान, महासचिव गौतम सिंह बिष्ट बने

CHANDIGARH, 3 MARCH: टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट संजीव सिंह ठाकुर, सह चुनाव आयुक्त रघुवीर सिंह खरोला की उपस्थिति में किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान दीपक उनियाल एवं महासचिव गौतम सिंह बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष जयेंद्र सिंह भंडारी समेत अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

इस दौरान पूर्व महासचिव राय सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश असवाल, रविंद्र भंडारी, गुलाब सिंह खरोला, बलबीर सिंह रावत, शंकर सिंह पंवार, रघुवीर सिंह पंवार, दीपक असवाल , कमल रणावत, अंगद बिष्ट, मेहताब सिंह भंडारी, कुलबीर सिंह बिष्ट, रमेश बर्त्वाल, संजय उनियाल, करण सिंह पंवार, जसपाल सिंह नेगी, सम्मन सिंह सजवाण, मान सिंह पंवार, सतीश जोशी, सोबन सिंह नेगी, बलवंत बिष्ट, निधि बलोनी, विमला भंडारी, रोमी बुटोला समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

error: Content can\\\'t be selected!!