विकास चनालिया अपने कई साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत हुई ज्वाइनिंग

CHANDIGARH, 10 MARCH: चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं एससी मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित खेरवाल की मौजूदगी में आज विकास चनालिया अपने गुरु बाबा देवनाथ जी की उपस्थिति में कई साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

विकास चनालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक देशहित से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर रामनगरी अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम रखकर भगवान वाल्मीकि जी के अनुयायियों व वाल्मीकि समाज को गौरवान्वित किया है। साथ ही बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर के नाम पर पंच तीर्थ नाम रखकर बाबा साहब को समर्पित किया। इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने विकास चनालिया व उनके सभी साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर महामंत्री हुकम चंद, अमित जिंदल, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र लोहत, प्रदेश सचिव सुनील बागड़ी बबलू, भारती, सोनिया दुग्गल, महामंत्री संजय टांक, प्रवक्ता नरेश टांक, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित टांक और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!