महंगे पानी पर मनीमाजरा में कांग्रेस के धरने को 10 दिन हुए पूरे, चंडीगढ़ जैसे शहर में पानी के लिए संघर्ष अफसोसजनक: कैंथ

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के तीन गुना दाम बढ़ाए जाने के खिलाफ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के धरने को आज 10 दिन पूरे हो गए। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फ़तेह सिंह, धर्मपाल, हरजीत सोनी, कुलवन्त सिंह और हरबंस लाल काला धरने में शामिल हुए।

इस दौरान वार्ड नम्बर-11 से कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ मनीमाजरा स्थित नगर निगम दफ्तर के बाहर ब्लॉक कांग्रेस के धरने में पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फूल माला डालकर व जूस देकर उनकी सराहना की। इस मौके पर सतीश कैंथ ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि लोगों को चण्डीगढ़ जैसे शहर में भी पानी के लिए अपने हक के लिए लड़ाई लडऩी पड़ रही है तथा धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठकर जनता को बता रहे हैं कि चण्डीगढ़ नगर निगम और बीजेपी लोगों के साथ क्या धक्केशाही कर रही है। ऐसे दिन चण्डीगढ़ की जनता ने कभी नहीं देखे थे। उन्होंने कहा कि पानी एक ऐसी चीज है, जो मुफ्त मिलनी चाहिए। उन्होंने मनीमाजरा के दोनों भाजपा पार्षदों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्षद विनोद अग्रवाल व जगतार सिंह जग्गा, जो डिप्टी मेयर भी रहे हैं, ने पानी के रेट बढ़ाए जाने पर एक शब्द भी नहीं बोला।

error: Content can\\\'t be selected!!