टिंबर ट्रेल रोपवे में फंसे 11 पर्यटक सुरक्षित, बचाव दल ने सभी को किया रेस्क्यू

Timber trail Parwanoo CHANDIGARH, 20 JUNE: हिमाचल प्रदेश का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले परवाणू (Parwanoo) के टीटीआर होटल (टंबर ट्रेल) के रोपवे में आज अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण फंसे सभी 11 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 1:45 बजे हुई।

बताया जाता है कि जब पर्यटक रोपवे से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे तो अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई। इससे ट्रॉली में बैठे 11 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बचाव दल ने सबसे पहले महिला सहित चार लोगों को निकाला। इसके बाद अन्य को रेस्क्यू किया गया। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि सभी लोगों को निकाल लिया गया है।

1992 में भी हुआ था इस तरह का हादसा
13 अक्तूबर 1992 को भी परवाणू के टिंबल ट्रेल में इसी तरह का हादसा हुआ था। तब 10 यात्रियों को लेकर जा रही केबल कार अचानक टूट गई और सभी लोग 1300 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गए थे। उस समय एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दो दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कर्नल इवान जोसफ क्रेस्टो (रिटायर्ड) को इस बचाव अभियान की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने सभी यात्रियों की जान बचा ली थी। टिंबर ट्रेल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। आज भी कई अधिकारी उनकी बहादुरी के किस्से सुनाते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!