140 वर्ष पुरानी कांग्रेस हाशिये पर और 44 साल की तपस्या से भाजपा संभाल रही देश की कमानः जितेंद्र पाल मल्होत्रा

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर ‘कमलम’ में बरसे गुलाब, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

CHANDIGARH, 6 APRIL: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि अटल जी से लेकर जेपी नड्डा तक भाजपा के 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और ये सब नेहरू-गांधी कुनबे के परिवारवाद से नहीं, बल्कि राष्ट्र और पार्टी हित में दिन-रात एक कर इस पद तक पहुंचे। यही वजह है करीब 140 साल पुरानी कांग्रेस आज हाशिये पर है और महज 44 साल के अंतराल में भाजपा मजबूती से देश की कमान संभाल रही है। मल्होत्रा शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ दो सीटें मिली थीं।उसके बाद के चुनावों में भाजपा की सीट बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है और 2019 तक यह सीटें 303 तक पहुंचीं। आज भाजपा लोकसभा के पटल पर सीटों के मामले में देश का सबसे बड़ा और संगठन शक्ति के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर 2024 के चुनाव में 400 पार सीटों की ओर अग्रसर है। मल्होत्रा ने कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व की सेवा और तपस्या का पुरस्कार है।

    उन्होंने कहा कि देश की जनता के बीच जाकर काम रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इस पार्टी के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। केवल जन सामान्य ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं में भी भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। पिछले दिनों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य कई प्रमुख दलों के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 10 साल की सरकार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों का नतीजा है।

    कार्यशाला, प्रशिक्षण और संबोधन
    सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यहां कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उनका तिलक कर भाजपा का पटका पहनाया गया और गुलाब के फूल की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा और कानूनी प्रकोष्ठ की टीम ने सभी कार्यकर्ताओं के स्वागत और रजिट्रेशन के बाद इनके लिए जलपान की व्यवस्था की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व वंदे मातरम गीत से किया गया। भाजपा नेता राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए भाजपा नेता ओम प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि समापन भाषण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा दिया। इस अवसर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद, अमित जिंदल, उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, रामबीर भट्टी, देवेंद्र सिंह बबला, राजकिशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, सुनीता धवन, जगतार सिंह ढिल्लों, पूनम शर्मा, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, शशि शंकर तिवारी, रुचि शेखरी, रमेश सहोड़, गौरव गोयल, सुभाष कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, अभि भसीन, प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, मनीष शर्मा, संजय पुरी, प्रवक्ता धीरेंद्र तायल, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, नरेश अरोड़ा, विजय राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, रेखा सूद, सुमिता कोहली, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महकवीर संधू, महासचिव प्रिया पासवान, शानू दुबे सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    error: Content can\\\'t be selected!!