सत्यपाल जैन के जन्म दिवस पर 161 लोगों ने रक्तदान किया

CHANDIGARH: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत के अपर महासालिसिटर और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्यपाल जैन के जन्म दिवस पर आज अग्रसेन भवन, सैक्टर 30 में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 161 लोगों ने रक्तदान किया। 73 लोगों को मैडिकल कारणों से रक्तदान नहीं करने दिया गया।

रक्तदान शिविर का उद्धघाटन भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तथा सांसद भूपेन्द्र यादव ने किया। उन्होंने सत्यपाल जैन के पार्टी के प्रति सेवाओं की भरपूर प्रषंसा की तथा कहा कि उन्होंने पार्टी को हर स्तर पर एक सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि जैन संविधान तथा चुनाव कानून के एक विषेषज्ञ वकील हैं तथा जब-जब भी पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ी तो उन्होंने निस्वार्थ स्वभाव से पार्टी का मार्गदर्षन किया। उन्होंने जैन की लम्बी आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ताकि वह लम्बे अरसे तक पार्टी की सेवा कर सके।

आज के रक्तदान शिविर में जैन के सुपुत्र धीरज जैन, पुत्रवधु डॉ. शायना कांसल जैन तथा उनकी दोनों पोतियां आध्या जैन तथा अनायषा जैन भी उनके साथ थी। आज के कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा जैन को जन्म दिवस पर बधाई दी।

जैन को जन्म दिवस की बधाई देने वालों का आज तांता लगा रहा। उन्हें फोन पर बधाई देने वालों में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री जी. रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन, महापौर रविकांत शर्मा, पूर्व महापौर देवेश मोदगिल तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद शामिल थे।

यहां ये उल्लेखनीय है कि आज जैन 69 वर्ष पूर्ण करके 70वें वर्ष में प्रवेश कर गये। रक्तदान शिविर में उनकी बचपन से लेकर संसद तक से जूड़ी फोटोज़ की एक झलक दिखाई दे रही थी तथा उनके जीवन पर आधारित 3 मिनट की डाक्युमैंट्री भी दिखाई गई।

चंडीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मोदगिल ने बतलाया कि चंडीगढ़ के विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोगों ने गुलदस्ते भेंट करके जैन को जन्म दिवस की बधाई दी तथा उनकी लम्बी आयु की कामना की। उन्होंने बतलाया कि लगभग 6 घंटे चले रक्तदान शिविर में लगभग 700-800 लोगों ने अलग-अलग आकर जैन को जन्म दिवस की मुबारक दी।

उल्लेखनीय है कि जैन दो बार 1996 और 1998 में चंडीगढ़ से लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह लगभग पिछले 40 वर्षो से पंजाब विष्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य हैं और लगभग पिछले 20 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। जैन की गिनती भारत के प्रमुख संविधान विषेषज्ञ वकीलों में होती है तथा वह अब तक 18 प्रांतों के अलग-अलग हाईकोर्टों में तथा सुप्रीम कोर्ट में पेश हो चुके हैं। वह अब तक उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्रियों की पैरवी कर चुके हैं जिनमें पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ भी शामिल थे।

जैन पिछले 18-20 वर्षो से राम जन्म भूमि से सम्बंधित केसों में भी पैरवी कर चुके हैं। लिब्रहान जांच आयोग में जैन लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोषी तथा साध्वी उमा भारती सहित कई प्रमुख नेताओं की 14 वर्ष तक पैरवी की।      

इस अवसर पर जैन ने सभी का धन्यवाद करके कहा कि जनता ने जो प्यार और स्नेह दिया है वह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का रक्तदान शिविर इसलिए आयोजित किया गया ताकि जन्म दिवस के साथ-साथ खुषी में सेवा का सकंल्प भी दोहराया जा सके तथा अपनी खुषी मनाते हुये कुछ ऐसा कार्य किया जा सके जिससे कि दूसरों का गम कम करके किया जा सके।

error: Content can\\\'t be selected!!