चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की बांग्लादेश विजय समारोह कमेटी में 2 नए सदस्य शामिल, जानिए कौन हैं ये

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बांग्लादेश विजय के 50 साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए दो दिन पहले एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में आज 2 और सदस्यों को सम्मिलित किया गया। इनमें कर्नल (सेवानिवृत्त) डीपी सिंह और मेजर (सेवानिवृत्त) डीएस संधू शामिल हैं।

गुजराल को बनाया गया है कन्वीनर
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी ने बताया कि इस कमेटी का कन्वीनर एडवोकेट एएस गुजराल को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में रूपिंदर सिंह रूपी ल, एडवोकेट मीनाक्षी चौधरी, एडवोकेट भुवन लूथरा और दविंदर सिंह मारवाह हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!