हरियाणा में एक आईएएस समेत 21 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

CHANDIGARH, 08 MAY: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 21 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंचकूला को एक रिक्त पद पर अतिरिक्त उपायुक्त -सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, यमुनानगर, जिला नागरिक जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर और आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर का कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारी मनीष नागपाल, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, चरखी दादरी को एक रिक्त पद पर विशेष सचिव,  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

महावीर प्रसाद, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को एक रिक्त पद पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

 अमरदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद को अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुड़गांव का कार्यभार सौंपा गया है।

सतबीर सिंह कुंडू, सीईओ, जिला परिषद, कुरुक्षेत्र और सीईओ,डीआरडीए, कुरुक्षेत्र को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है।

सुशील कुमार-1 सीईओ, जिला परिषद, सिरसा और सीईओ, डीआरडीए, सिरसा को एक रिक्त पद पर अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, सिरसा और सीईओ, जिला परिषद, सिरसा एवं सीईओ, डीआरडीए सिरसा का कार्यभार सौंपा गया है।

मनिता मलिक, अतिरिक्त निदेशक(प्रशासन), पर्यटन को अतिरिक्त उपायुक्त -सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है।

अनुराग डालिया, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ को उनके वर्तमान कार्यभार साथ अतिरिक्त उपायुक्त-सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, चरखी दादरी का कार्यभार भी सौंपा गया है।

सुशील कुमार-II, जोनल प्रशासक, एचएसएएमबी, करनाल को एक रिक्त पद पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर, जींद नियुक्त किया गया है।

पूजा चंवारिया, अतिरिक्त निदेशक(प्रशासन), विकास एवं पंचायत को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), सामाजिक न्याय व अधिकारिता का कार्यभार सौंपा गया है।

बिजेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक (प्रशासन), कृषि और उप सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा संयुक्त सीईओ, हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बराड़ा का कार्यभार सौंपा गया है।

सत्यवान सिंह मान, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बराड़ा को एक रिक्त पद पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सफीदों नियुक्त किया गया है।

संजीव कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम को संपदा अधिकार, एचएसवीपी, गुरुग्राम- II और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

चिनार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), टोहाना को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल गया है।

वकील अहमद, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया है।

अनुभव मेहता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), करनाल नियुक्त किया गया है।

ब्रह्म प्रकाश, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, मानेसर को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कैथल नियुक्त किया गया है।

अनिल कुमार दून, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), हरियाणा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), टोहाना लगाया गया है।

मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, सोनीपत को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का कार्यभार सौंपा गया है।

 संजय बिश्नोई, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नरवाना को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

दिनेश, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेंद्रगढ़ को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का कार्यभार सौंपा गया है।

जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, सोनीपत को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), विकास एवं पंचायत विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!