मोदी सरकार के 7 साल की वर्षगांठ: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने पांचों जिलों में लगाए रक्तदान शिविर, अरुण सूद, सत्यपाल जैन और टंडन भी पहुंचे

CHANDIGARH: केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘ सेवा ही संगठन’ नामक अभियान के अंतर्गत आज चंडीगढ़ भाजपा ने पाँचों जिलों में 5 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना नियमावली का भी पूरा ध्यान रखा गया।

यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ भाजपा की संगठनात्मक रचना के अनुसार जिला नंबर 1 द्वारा सेक्टर 22 के सामुदायिक केंद्र, जिला नंबर 2 द्वारा रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 37, जिला नंबर 3 द्वारा सेक्टर 46 सामुदायिक केंद्र, जिला नंबर 4 द्वारा सेक्टर 30 स्थित महाराज अग्रसेन भवन और जिला नंबर 5 द्वारा गाँव किशनगढ़ स्थित सामुदायिक केंद्र में इन शिविरों का आयोजन किया गया जिसमे पी जी आई, सेक्टर 32, रोटरी बैंक डॉक्टर, सेक्टर 16 के डॉक्टरों ने सहयोग किया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी ने पाँचों जिलों में आयोजित सभी स्थानों पर जाकर रक्त दान करने वाले सभी लोगों का हौसला बढाया और उनका इस नेक काम के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पाँचों जिला अध्यक्षों जितेन्द्र मल्होत्रा, रविन्द्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल ने आये हुए सभी लोगों का भव्य स्वागत किया। इन रक्तदान शिविरों को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी पूरा सहयोग किया।

गौरतलब है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सेक्टर 37 स्थित रोटरी ब्लड बैंक में खुद भी रक्तदान किया। उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और उनकी धर्मपत्नी टीना पठानिया ने भी रक्तदान किया और सभी लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी लोगों को रक्तदान करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी के चलते लोगों को स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में अक्सर अस्पतालों में रक्त की कमी भी आ रही है। इसी के फलस्वरूप अस्पतालों के प्रबंधकों के आग्रह पर और केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ये निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा के कामों को जनता के बीच जाकर किया जाये। इसी श्रृंखला में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करते समय किसी भी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए। इसके दान से न जाने कितने लोगों को आपात की स्थिति में उनके जीवनदान साबित होती है। मानव ही मानव के काम नहीं आएगा तो डॉक्टर बिना खून के लोगों का कैसे उपचार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर बहुत सी भ्रान्तिया भी हैं कि इस से कमजोरी आदि आती है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। मात्र 24 घंटों में आपके शरीर में ये पुनः बन जाता है और साल में आप कम से कम 2 बार रक्त कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते लोगों को रक्त की भी जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जिसका टीकाकरण भी हो गया हो वो भी रक्तदान कर सकता है। आज के इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि कल 30 तारीख को भी 300 से भी अधिक स्थलों पर पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन्स की पालना करते हुए लोगों के बीच जायेंगे और सेवा के काम करेंगे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देशहित को सर्वोपरी मानती है और पार्टी के कार्यकर्ता इस पर पूरे तौर से कसौटी पर खरे उतरते हैं।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने भी आज के रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रदान की और कहा कि जिस प्रकार से आज देश में कोरोना बिमारी भयंकर रूप ले चुकी है ऐसे में अन्य लोगों की सहायता के लिए मदद के हाथ आगे बढाना एक पुन्य का कार्य है और हम सभी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए यही वास्तव तौर पर मानवता है।

इस अवसर पर मेयर रविकांत शर्मा, डिप्टी मेयर फार्मिला, पार्षद राजेश कालिया, उपाध्यक्ष सुनीता भट, सचिव हुकुम चंद, अमित राणा, अनु मक्कड़, कार्यालय सचिव देवी सिंह और दीपक मल्होत्रा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, अनिल दुबे, हीरा नेगी, सनी पुरी, रवि रावत, शीलानाथ, वैभव पराशर, कोषाध्यक्ष विनोद राणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, महासचिव जसमन और गणेश झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनन्त चौधरी, सोशल मीडिया कन्वेनर रविन्द्र ठाकुर, उत्तराखंड प्रदेश संयोजक भूपिंदर शर्मा, ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नाथी राम मेहरा, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, प्रिन्स भंदुला, ओ पी वर्मा, राजेश महाजन, सतपाल वर्मा, नवीन, वीरेंद्र टम्टा, सुखविंदर, सतबीर, राकेश अग्रवाल, राहुल दिवेदी, दीनानाथ चौहान, सतपाल सेठी, आजाद कुमार पंकज, दर्योधन राणा, नारायण प्रसाद, संजीव ग्रोवर, रविन्द्र रवि, दीपक शर्मा, अभिनव शर्मा, मीना चड्डा, अभिषेक शर्मा, सतबीर सिंह, सुभाष मौर्या, बलजीत सिधु, भजन सिंह माडू, संजय टांक आदि उपस्थित थे।

इस दौरान भाजपा जिला नंबर 4 की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन भी पहुंचे और रक्तदान कर रहे पार्टीजनों की हौसलाअफजाई की। इस मौके पर जैन ने मनीष भसीन और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की।

error: Content can\\\'t be selected!!