CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के निर्देश पर आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहरभर में मास्क व साबुन वितरण का अभियान चलाया। इस दौरान जहां भी कोई बिना मास्क के दिखा, उसे कांग्रेसजनों ने मास्क देते हुए साबुन की टिक्की भी दी। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर मास्क पहनने, सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने, हाथ धोते रहने के लिए प्रेरित किया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि पार्टी की तरफ से यह जागरूकता अभियान शहर में कोरोना के हालात नियंत्रण में आने तक लगातार जारी रहेगा।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा के नेतृत्व में रामदरबार में मास्क और डिटोल साबुन बांटते हुए कांग्रेसजन। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बावा के नेतृत्व में रामदरबार में मास्क और डिटोल साबुन बांटते हुए कांग्रेसजन।सेक्टर-43 में मास्क व साबुन वितरण करते हुए कांग्रेस नेत्री प्रेम लता।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीनिय डिप्टी मेयर भूपिंदर सिंह बड़हेरी के नेतृत्व में बड़हेरी व बुटरेला क्षेत्र में मास्क व साबुन वितरण करते हुए अतिंदरजीत सिंह रॉबी व अन्य।चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे वार्ड नंबर-12 में मास्क व साबुन वितरण करते हुए।चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे वार्ड नंबर-12 में मास्क व साबुन वितरण करते हुए।चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव करणबीर सिंह कन्नू ने अपने साथियों के साथ सेक्टर-2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 में मास्क व साबुन का वितरण किया।चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव करणबीर सिंह कन्नू ने अपने साथियों के साथ सेक्टर-2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 में मास्क व साबुन का वितरण किया।मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भजनी के नेतृत्व में मनीमाजरा क्षेत्र में मास्क व साबुन का वितरण किया गया। मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से किए गए मास्क व साबुन वितरण के दौरान सुरजीत ढिल्लों, संजीव गाबा, श्याम सिंह, फतेह सिंह, जलील अहम कुरैशी, कुलवंत जग्गा, सोनी, रईस अहमद, बुआ सिंह आदि मौजूद थे।