Seva Pakhwada: अंतिम दिन चंडीगढ़ भाजपा ने विविधता में एकता को समर्पित पूर्वांचल उत्सव का किया आयोजन

चंडीगढ़ एक तरह से मिनी भारत है, यहां सभी प्रदेशों की मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है: अरुण सूद

CHANDIGARH, 2 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक मनाए गए सेवा पखवाड़े के तहत आज अंतिम दिन चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने विविधता में एकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके अंतर्गत हल्लोमाजरा में पूर्वांचल उत्सव मनाया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत एक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष की छवि नजर आई। चूंकि चंडीगढ़ में विभिन्न प्रदेशों से आए लोग रहते हैं। इसलिए सभी प्रदेशों के लोग इस मेले में पहुंचे। कैलाश जैन ने बताया कि मेले को विशेषकर पूर्वांचल उत्सव का रूप दिया गया, जिसमें पूर्वांचल से संबंधित व्यंजन लिट्टी चोखा आदि के स्टाल लगाए गए। पूर्वांचल के लोकगीतों व लोक नाटिकाओं का आयोजन भी किया गया।

कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रदेश सचिव हुकमचंद व उर्मिल सखी कौशिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उनके साथ पूर्वांचल प्रकोष्ठ ने भी सहयोग किया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महापौर सरबजीत कौर ढिल्लों, वरिष्ठ उपमहापौर दलीप शर्मा, उपमहापौर अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल बैरवा, देवेंद्र सिंह, महामंत्री चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नरेश पांचाल, मनीष भसीन के अलावा सभी पार्षद, जिला, मोर्चा, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारत विभिन्न प्रदेशों, विभिन्न भाषाओं, विभिन्न पहनावे वाला विविधता में एकता वाला देश है। चंडीगढ़ में सभी प्रदेशों की मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है। यह शहर एक तरह से मिनी भारत है और इस प्रकार के मेलों का आयोजन करके हमने आपसी भाईचारे का संदेश देने की कोशिश की है। सूद ने कहा कि ये मेले आपसी मेलजोल बढ़ाने व आपसी तालमेल बनाने में तथा एक दूसरे की संस्कृति को समझने के माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव तथा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की बधाई भी दी।

error: Content can\\\'t be selected!!