चंडीगढ़ कांग्रेस ने तीसरे दिन मनीमाजरा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी: एचएस लक्की

CHANDIGARH, 22 NOVEMBER: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का चंडीगढ़ चरण आज तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ पदयात्रा के रूप में मनीमाजरा के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इस यात्रा का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्षद दर्शना देवी और पार्टी की मनीमाजरा इकाई के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने किया।

आज यात्रा का मुख्य आकर्षण स्थानीय निवासियों द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रदर्शन रहा। हिंदू, सिख और मुस्लिम एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे। उन्होंने मिल कर स्थानीय बच्चों को मिठाइयां भी बांटी। आज के कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेताओं गुरचरण दास काला, संजीव गाबा, मतलूब खान, केआर महाजन, रामेश्वर गिरि, राजीव मौदगिल, रवि ठाकुर, परवीन नारंग और जाहिद परवेज खान ने किया। स्थानीय निवासियों ने भारत जोड़ो यात्रियों को जगह- जगह रोक कर उनका स्वागत किया। अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साम्प्रदायिक सद्भाव की रक्षा करने और देश को धर्म के आधार पर बांटने वाली ताकतों से अनवरत संघर्ष करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी, जो देश के लोगों को लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान कर रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!