गुरुद्वारा नानकसर साहिब चंडीगढ़ में हुआ गुरमत समागम, एचएस लक्की और अरुण सूद समेत कई राजनेताओं ने भी शीश नवाया

CHANDIGARH, 5 MARCH: गुरुद्वारा नानकसर साहिब चंडीगढ़ में आज बाबा साधु सिंह जी की याद में 47वां महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। यह समागम बाबा गुरुदेव सिंह चंडीगढ़ और बाबा लक्खा सिंह नानकसर कलेरा की अगवाई में हुआ। इस समागम में श्री समपट अखंड पाठ के भोग डाले गए। उसके बाद दीवान सजाया गया, जिसमें पंथ के रागी जत्थों ने अपने कीर्तन द्वारा हजारों की तादाद में उपस्थित लोगों को निहाल किया।

इस कार्यक्रम में हजारों की संगत के साथ विशेष रूप से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजीव मोदगिल, धर्मेंद्र सिंह पार्षद, और मनु भसीन आदि राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने भी भाग लिया और गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया।

error: Content can\\\'t be selected!!