1 नवंबर को आधिकारिक रूप से चंडीगढ़ दिवस घोषित करें प्रशासक: कैलाश जैन

कहा- 1 नवंबर 1966 को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था चंडीगढ़

CHANDIGARH, 1 NOVEMBER: उद्योग व्यापार मंडल (UVM) चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने आज चंडीगढ़ की वर्षगांठ को चंडीगढ़ दिवस के रूप में न मनाए जाने पर अफसोस जताते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से 1 नवंबर को चंडीगढ़ दिवस घोषित करने की मांग की है।

कैलाश चंद जैन ने एक बयान में कहा कि 1 नवंबर 1966 को चंडीगढ़ स्वतंत्र रूप से केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था। लिहाजा, 1 नवंबर सही मायने में चंडीगढ़ का स्थापना दिवस है लेकिन शर्म की बात है कि आज तक 1 नवंबर को सरकारी तौर पर चंडीगढ़ दिवस घोषित नहीं किया गया है और न ही सरकारी तौर पर चंडीगढ़ दिवस मनाया जाता है, जबकि अन्य सभी प्रदेशों व यूनियन टेरिटेरीज का स्थापना दिवस मनाया जाता है। जैन ने कहा कि इसके लिए चंडीगढ़ के हर बाशिंदे को आवाज उठानी चाहिए।

कैलाश चंद जैन ने कहा कि हालांकि आज पंजाब राजभवन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में पंजाब एवं चंडीगढ़ के स्थापना दिवस का जिक्र था लेकिन क्या सरकारी तौर पर भी एक नवंबर को चंडीगढ़ दिवस घोषित किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

error: Content can\\\'t be selected!!