चंडीगढ़ भाजपा एससी मोर्चा ने अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने पर प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

एससी समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा: नरेश अरोड़ा

CHANDIGARH, 2 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है।

बीजेपी एससी मोर्चा की एक बैठक आज प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा, मोर्चा के उपाध्यक्ष और पार्षद मनोज सोनकर, प्रदेश सचिव वरिंदर, जिला अध्यक्ष सत्यवान, संजय टांक, सोनिया, सरिता राव और प्रदेश मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का मुंह मीठा करवा कर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सर्वोत्तम कदम उठाया है, उसके लिए वे विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। इस फैसले से जहां पूरे सनातन में हर्ष की लहर है, वहीं एससी समाज विशेषकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!