CHANDIGARH, 5 JANUARY: पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज एक ट्वीट (एक्स) कर ईवीएम को लेकर इलेक्शन कमीशन द्वारा नान लिस्टेड कम्पनी से प्राइवेट इंजीनियर हायर करने पर सख्त ऐतराज जताया है।
पवन कुमार बंसल ने कहा है कि इस साल लोकसभा के आम चुनाव होने वाले हैं और समय-समय पर ईवीएम प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट को एक्स पर सांझा करते हुए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने एतराज जताया है कि यदि प्राइवेट इंजीनियर, जो कि इलेक्शन कमीशन के पैनल पर लिस्टेड ही नहीं है, को हायर किया जाता रहा है, जो कि पूरी ईवीएम प्रक्रिया पर ही गम्भीर सवाल खड़े करता है। पवन बंसल ने कहा कि क्यों न बैलेट पेपर से ही 2024 के लोकसभा चुनाव कराए जाएं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

उन्होंने कहा कि भारत की भोली-भाली जनता के साथ ईवीएम के नाम पर धोखा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 बदलाव का वर्ष है। जनता बदलाव चाहती है। वह महंगाई, बेरोजगारी व विकास न होने से त्रस्त है, इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए इस बार के चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर द्वारा होने चाहिए।

