राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में स्मॉल फ्लैट धनास में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी पहुंचे

CHANDIGARH, 21 JANUARY: अयोध्या मे भगवान रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर की खुशी में आज यहां स्मॉल फ्लैट धनास मे भव्य शोभा यात्रा निकली गई, जिसमें हजारो की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने कीर्तन किया और पूरा धनास भगवान राम के जयकारो से राममय हो गया। शोभा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया तथा लोगों को राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रभु राम के मंदिर की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की धनास की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी और धनास की जनता को सम्भोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को भव्य दीपावली मनाते हुए अपने घरों में कम से कम 5 दिये जरूर जलाएं। शोभा यात्रा में सोनू गुप्ता, अशोक गुज्जर, स्वराज उपाध्याय, डॉ. विजय पाल कुमार, रणजीत सिंह, रविंद्र ठाकुर, प्रदीप यादव, मो. ताहिर, मनोज, आशा, सागर, सूरज शिसोदिया, कुंदन सिंह, गौरव और पंडित पाठक जी, बबलू भारती, सियाराम, राम खेलावन, शंकर, जतिंदर चौहान व अन्य मौजूद थे

error: Content can\\\'t be selected!!