CHANDIGARH, 9 FEBRUARY: शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में आज यहां सेक्टर-30 की गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी द्वाराओपी चोपड़ा के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भगवान श्री वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजन कमेटी चंडीगढ़ के चेयरमैन समदर्श वेद जोसफ ने अपने साथियों कृष्ण चड्डा, ओमप्रकाश सैनी, विनोद लोहट, ओमपाल चावर, कालू, सौरव, सनी जिनवाल, नरेंद्र कुमार, रानी, धन सिंह आदि वाल्मीकि समाज के प्रमुख लोगों के साथ सेक्टर 20-21 के लाइट प्वाइंट पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगत को फल, लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

