भाजपा मेयर हरप्रीत कौर चंडीगढ़ के इतिहास की सबसे असफल मेयर: प्रेमलता

AAP पार्षद ने कहा-मेयर और भाजपा नेताओं का प्रशासक से बार-बार मिलना महज ड्रामा

CHANDIGARH, 21 APRIL: आम आदमी पार्टी की महिला विंग की चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद प्रेमलता ने मेयर हरप्रीत कौर द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तथा बीजेपी के पार्षदों के साथ प्रशासक से मिलने को महज ड्रामा करार दिया है। प्रेमलता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा से जब यह पूछा गया कि मेयर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने वाले एजेंडे को नगर निगम हाउस की मीटिंग में क्यों लाया गया तो मल्होत्रा इसका जवाब न देते हुए कहते हैं कि तो फिर क्या हुआ। हाउस ने एजेंडा पास थोड़े ही किया, जबकि मेयर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मल्होत्रा ने पहले कहा था कि वह और उनकी पार्टी कुछ प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के पक्ष में थे लेकिन विपक्ष के दबाव के चलते उनको एजेंडा रिजेक्ट करना पड़ा।

पार्षद प्रेमलता ने कहा कि इस विषय पर प्रशासक को बीजेपी का ज्ञापन देते समय मेयर हरप्रीत कौर का हंसता हुआ फोटो शूट चंडीगढ़ की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने वाली कहावत साबित करता है । प्रेमलता ने कहा कि भाजपा मेयर द्वारा नगर निगम हाउस में एजेंडा लाने और उसके बाद तुगलकी फरमान द्वारा जनता पर टैक्स थोपने के बाद जब संयुक्त विपक्ष और जनता सड़कों पर उतरी तो बीजेपी और मेयर हरप्रीत कौर को अपना बयान बार-बार बदलना पड़ रहा है। जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। न तो बीजेपी और उनकी मेयर नगर निगम कर्मचारियों को नियमित रूप से तनख्वाह दिलवा सकी और ऊपर से 100 के करीब कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल दिया। अब 600 के करीब डेटा एंट्री ऑपरेटर को निष्कासित करने की तैयारी कर रहे हैं। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। प्रेमलता ने कहा कि भाजपा मेयर हरप्रीत कौर चंडीगढ़ के इतिहास की सबसे असफल मेयर साबित हुई हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!