चंडीगढ़ में तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ AAP ने जनहित याचिका दायर की

CHANDIGARH, 21 APRIL: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स को तीन गुना तक बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक जनहित याचिका (Public Interest Litigation) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की है, जिसमें इस टैक्स वृद्धि को असंवेदनशील, अव्यावहारिक और आर्थिक रूप से आम जनता पर भारी बोझ डालने वाला कदम बताया गया है।

दरअसल, नगर निगम की मीटिंग में सभी पार्षदों ने एक मत से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के मुद्दे को रिजेक्ट कर दिया था, तत्पश्चात नगर निगम के अधिकारियों ने इसे बढ़ाया, जो कि संवैधानिक रूप से गलत है। इसी को आधार बनाकर PIL की ईफाइलिंग आज की गई है।

AAP के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और जनरल सेक्रेटरी ओमकार सिंह औलख ने संयुक्त रूप से कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक अस्थिरता के इस दौर में चंडीगढ़ प्रशासन का यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है। आम आदमी पहले से ही स्कूल फीस, बिजली बिल, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रहा है। ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स को तीन गुना तक बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।

error: Content can\\\'t be selected!!