CHANDIGARH, 9 MAY (ANewsoffice): चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया है कि जमीनी स्तर पर मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी और अधिकारियों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के साथ चर्चा के बाद चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज शाम को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा आज शाम साढ़े पांच बजे मौलीजागरां से शुरू की जानी थी। लक्की ने कहा कि हम भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हैं तथा चंडीगढ़ प्रशासन के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगे।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा स्थगित की

