वरिष्ठ सदस्यों और सलाहकारों ने कुमाऊं सभा को आगे बढ़ाने के लिए दिए सुझाव
CHANDIGARH, 11 MAY: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की कार्यकारिणी और एरिया कमेटियों की एक संयुक्त बैठक आज सभा के प्रधान मनोज रावत की अध्यक्षता में प्राचीन शिव मंदिर, बुडै़ल, सैक्टर-45 में हुई। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि बैठक में 18 मई को होने वाली आम सभा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्यों और सलाहकारों ने कुमाऊं सभा चंडीगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी को सुझाव दिए। बताया गया कि आम सभा में पिछले वित्त वर्ष की आय-व्यय का लेखा-जोखा दिया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आमसभा में चर्चा की जाएगी। सभी नए सदस्यों के सदस्यता कार्ड और कुमाऊं दर्पण स्मारिका का वितरण किया जाएगा। सभा के प्रधान मनोज रावत ने अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की भी सूचना दी। बैठक में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के वरिष्ठ सदस्य उमेद सिंह मावडी़, महासचिव दीपक परिहार व सचिव राजेन्द्र नगरकोटी ने सभी का अभार व्यक्त किया।

