भारतीय सेना को समर्पित होगा यह कैंपः गुरप्रीत सिंह हैप्पी
CHANDIGARH, 12 MAY: गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया है कि भारतीय सेना को समर्पित एक रक्तदान शिविर 14 मई को सुबह 10 बजे गांव दड़वा स्थित होटल प्रीत में लगाया जा रहा है। हैप्पी ने वार्ड नंबर-9 के सभी निवासियों से इस सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा रक्तदान करने की अपील की है। हैप्पी ने कहा कि इस समय हम सबको अपने देश के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान कैंप में चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर समेत चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

