राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की गई
CHANDIGARH, 16 MAY: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाफिज अहमद अली, वाइस चेयरमैन जीशान उल हक, वरिष्ठ नेता सादिक शेख और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हाजी जाहिद परवेज खान ने एडीसी अमनदीप सिंह भट्टी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मांग की गई है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए तथा उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द की जाए।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली प्रयोग करके और भारतीय सेना की जांबाज अफसर को पाकिस्तान के आतंकियों की बहन कहके न सिर्फ सेना का मनोबल गिराया है, बल्कि देश के मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को भी आहत किया है। ऐसे बयान देश की अखंडता के लिए खतरा हैं।

