कहा-महिलाओं के बारे में घटिया सोच रखने वालों को अपनी पार्टी से तुरंत निष्कासित करें पीएम मोदी
CHANDIGARH, 16 MAY: आम आदमी पार्टी (AAP) के महिला विंग की चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद प्रेमलता ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान का विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा नेता ऐसे बयानों से देश की फौज के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेम लता ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ धर्म के आधार पर आतंकवादियों की बहन कहना फौज तथा महिलाओं के अस्तित्व के विरुद्ध है।
प्रेम लता ने कहा कि मै स्वयं महिला हूं और एक भूतपूर्व सैनिक की पत्नी भी होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं कि फौज और महिलाओं के बारे में ऐसी घटिया सोच रखने वालों को अपनी पार्टी से तुरंत निष्कासित करें। साथ ही महिला आयोग को भी विजय शाह के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रेमलता ने कहा कि अब मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने सेना को प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक होने के लिए कह दिया है। इससे भाजपा की भारतीय सेना के बारे मे सोच उजागर होती है। प्रेमलता ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इन दोनों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी का महिला विंग इस मामले को लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा।

