दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया

नव्य भारत फाउंडेशन ने इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड चंडीगढ़ में आयोजित किया विशेष जागरूकता सेमिनार

CHANDIGARH, 16 MAY: नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) ने सोसाइटी फॉर ब्लाइंड चंडीगढ़ एवं एसएपीटी इंडिया के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए आज एक विशेष जागरूकता सेमिनार ‘मिशन अपर्णा शक्ति’ के अंतर्गत इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड चंडीगढ़ में आयोजित किया। इस सेमिनार में एडवोकेट राजकुमार मक्कड़, पूर्व दिव्यांग आयुक्त, हरियाणा सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दिव्यांगजनो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

मुख्य वक्ता के नाते प्रोफेसर शालिनी गेंडर, कंसलटेंट, स्त्री रोग विभाग, पीजीआई चंडीगढ़ ने छात्रों को ‘महिला शक्ति व स्वास्थ्य‘ विषय पर संबोधित किया व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स देकर तथा वूमेन हेल्थ का महत्त्व समझाकर सभी को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट की सचिव सुपर्णा
सचदेवा ने की।

इस मौके पर नव्य भारत फ़ाउंडेशन (एनबीएफ भारत ) एवं एसएपीटी इंडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथैरेपिस्ट डा. अनिरुद्ध उनियाल ने दिव्यांगजन को दिव्य अंग धारण करने वाले ईश्वर की सबसे सुंदर कृति बताया व दिव्यांगजनों का राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव अनिता, प्रधानाचार्य राकेश, ऋषभ मिश्रा, सात्विक, हरमन एवं अन्य शिक्षकगण व एनबीएफ के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!