शकुंतला देवी चेरिटेबल डिस्पेंसरी मनीमाजरा में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया

इस डिस्पेंसरी में रोजाना विशेषज्ञ डाक्टर कम दामों वाली दवाइयां देकर मरीजों का इलाज करते हैंः बहल

MANIMAJRA (CHANDIGARH), 18 MAY: चंडीगढ़ के कस्बा मनीमाजरा में सुभाष नगर स्थित शकुंतला देवी चेरिटेबल डिस्पेंसरी में रविवार को फ्री मेडिकल चेकअप और मेडिकल टेस्ट का कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 150 लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई। इस शिविर में एरिया पार्षद सुमन शर्मा और ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

डिस्पेंसरी के संचालक कुलदीप बहल ने बताया कि शिविर में डॉ. जगदीश मनोचा और डाक्टर सौभर पुरी ने लोगों की जांच करके उनके टेस्ट किए और उनको दवाइयां दीं। शिविर में डाक्टर अंक्ति अरोड़ा, समाजसेवी रविकांत व्यास, इंदिरा कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान और उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने भी शिरकत की। डिस्पेंसरी के संचालक कुलदीप बहल और अमन बहल ने बताया कि उनकी डिस्पेंसरी में लोगों की मेडिकल जांच के लिए अक्सर इस तरह के कैंप लगाए जाते हैं। इसके अलावा डिस्पेंसरी में रोजाना विशेषज्ञ डाक्टर उपलब्ध रहते हैं, जोकि बहुत की कम फीस पर लोगों की जांच करके उनको सही और कम दामों वाली दवाइयां देकर उनका इलाज करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!