कहा- सेना के गौरव को सम्मानपूर्वक जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी आम आदमी पार्टी
CHANDIGARH, 19 MAY: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आज सेक्टर-49 चंडीगढ़ में भारतीय सेना के सम्मान में एक श्रद्धा मार्च निकाला। इस मार्च का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन करना था।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जे.जे. सिंह, पी.पी. घई, कमलेश्वर ,जगमोहन और मोनू चरण ने मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सेना के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश की शान है और उसका बलिदान तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। आम आदमी पार्टी सदैव भारतीय सेना के जवानों के साथ खड़ी है और उनके गौरव को सम्मानपूर्वक जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी। मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

