प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर-32 में चल रही श्री शिव पुराण कथा

छठवें दिन कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया

CHANDIGARH, 19 MAY: सेक्टर 32-ए चंडीगढ़ स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्री शिव पुराण कथा में आज छठवें दिन कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव, उनके बाल प्रसंग की महिमा के बारे में बताया व भगवान गणेश जी के विवाह का वर्णन बहुत ही सुन्दर भजनों के माध्यम से किया।

कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज ने यह भी बताया कि ब्रह्मांड में किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश जी को क्यों पूजना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का वास कण-कण में है। मीडिया प्रभारी राजमोहन ढल ने बताया कि प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32-ए चंडीगढ़ में 14 मई से शुरू हुई श्री शिव पुराण कथा 22 मई तक चलेगी। कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ महाराज रोजाना सायं 4 से 7 बजे तक कथा सुना रहे हैं। इस दौरान चंडीगढ़ ट्राइसिटी के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंच रहे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!