नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर ने पुनः सर्वे की मांग उठाई
CHANDIGARH, 21 MAY: शहर में वेंडर्स की समस्याओं को लेकर आज नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग की पहली मीटिंग आयोजित हुई। चेयरमैन राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग के दौरान वेंडर्स की कई समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने इस मौके पर तीन मुद्दे रखे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सभी वेंडर्स का एक बार पुनः सर्वे करवाया जाए और जिन वेंडर्स के लाइसेंस रद्द हो गए हैं, उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनको फिर से मौका देकर उनके लाइसेंस बहाल किए जाएं, ताकि वे भी अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

