कलश यात्रा व हवन-यज्ञ के बाद भंडारे का भी हुआ आयोजन
CHANDIGARH, 1 JUNE: पीजीआई एनक्लेव सोसायटी सैक्टर-20 पंचकूला में स्थित श्री हरि मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई तथा हवन-यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री हरि मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रधान सतपाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। समिति के सदस्यगण जगपाल सैनी, रजनीश शर्मा, बिजेंद्र राणा, सोनू रावत, बलबीर रावत आदि का विशेष सहयोग रहा। पंडित सोहन लाल शास्त्री ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई तथा हवन-यज्ञ संपन्न कराया। पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

