मैं वचन देता हूं कि पारदर्शिता, विकास और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहूंगाः मनीष तिवारी

मौलीजागरां में सीसीटीवी कैमरों का उदघाटन किया, डड्डूमाजरा कॉलोनी में सभा को संबोधित किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने तिवारी के एक साल के कार्यकाल को सराहा

CHANDIGARH, 8 JUNE: चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज शहर में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शुरुआत मौलीजागरां में नवीन रूप से स्थापित सीसीटीवी कैमरों के उदघाटन से हुई। यह कदम कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उदघाटन कार्यक्रम में एच.एस. लक्की, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता, जिनमें ज़िला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों और कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय शामिल थे, मौजूद रहे। इन सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से क्षेत्र में न केवल अपराधों में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

इसके बाद सांसद मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंचे, जहां सांसद के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस नेता ममता डोगरा एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह प्रिंस ने एक सार्वजनिक सभा आयोजित की। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और संसद में लगातार उनके मुद्दों को उठाने के लिए उनका आभार प्रकट किया।

सभा को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की।

सभा को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने तिवारी के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य राष्ट्रीय जिम्मेदारी और स्थानीय प्रतिबद्धता का बेहतरीन संयोजन रहा है। तिवारी ने एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर किया तो दूसरी ओर संसद में चंडीगढ़ की जनता के वर्षों पुराने मुद्दों को लगातार उठाया।

अपने भाषण में मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके विश्वास और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैं वचन देता हूं कि पारदर्शिता, विकास और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए मैं लगातार संघर्ष करता रहूंगा।

इस अवसर पर प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी, उपमहापौर तरूणा मेहता, पार्षदगण, पूर्व मेयर रविंदर पाल सिंह पाली, चंद्रमुखी शर्मा, पवन दीवान, वसीम मीर समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दोनों नेताओं द्वारा चंडीगढ़ को और अधिक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी बनाने के लिए जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

error: Content can\\\'t be selected!!