JTA चंडीगढ़ ने स्व. सुखदेव सिंह ढींडसा को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोग समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्ति

CHANDIGARH, 8 JUNE: ज्वाइंट टीचर्स एसोसिएशन (JTA) चंडीगढ़ ने शिक्षा निदेशक (DSE) सरदार हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ के श्वसुर स्वर्गीय सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा के भोग समारोह में भाग लिया और सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस समारोह में राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू, JTA के संरक्षक शशि सुशील चहलिया और JTA के अध्यक्ष रणबीर जोरार सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। JTA टीम के सदस्य पुष्पिंदर सिंह बराड़, नवनीत, सरबजीत और रजनी आदि ने भी सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

error: Content can\\\'t be selected!!