स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, विकास प्रधान और गौतम परिवार ने किया आयोजन
CHANDIGARH, 25 SEPTEMBER (ANewsoffice): नवरात्र के उपलक्ष्य में यहां सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य मनीष बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और ज्योति प्रचंड करने के बाद माता रानी के भजनों का श्रवण किया। विकास प्रधान और गौतम परिवार की ओर से आयोजित किए गए इस जागरण में पहुंचने पर मनीष बंसल का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जागरण में गायिका संजना भोला और गायक मास्टर सलीम ने भजनों के जरिए मां भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर मनीष बंसल के साथ भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी के चेयरमैन विकास चंडालिया, संयोजक समदर्श वेद जोसेफ, प्रधान महासचिव ओमपाल चावर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि ठाकुर, मिहिर गुलेरिया, नवीन सिंगला के अलावा पूर्व मेयर राजेश कालिया और संदीप कुमार भी मौजूद थे।


