विकसित भारत बिल्डथाॅन में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर 35-डी के विद्यार्थियों ने गणित अध्यापक जेएस राज मेहतो के मार्गदर्शन में कई प्रोजेक्ट बनाए

CHANDIGARH, 13 OCTOBER (ANewsoffice): राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 35-डी चण्डीगढ़ में आज ‘विकसित भारत बिल्डथाॅन’ बड़े उत्साह और जोश से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए गणित अध्यापक जेएस राज मेहतो के मार्गदर्शन में कई प्रोजेक्ट बनाए। विद्यार्थियों द्वारा Drone, Robotic Arm, Smart Irrigation system और Vaccum cleaner प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा ग्रोवर तथा क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट्स को बड़ी उत्सुकता से देखा और विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनको देश को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!