CHANDIGARH, 11 DECEMBER: डडडूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड को साफ करने के मामले को लेकर लोकसभा में किए गए सवालों का आज केंद्र सरकार से जवाब मिलने के बाद सांसद मनीष तिवारी ने इसे निराशाजनक बताया और इस मुद्दे को हर मंच पर उठाते रहने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सांसद मनीष तिवारी ने सरकार के जवाब को सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ के साथ सांझा करते हुए लिखा, यह बहुत निराशाजनक है कि सरकार ने इस बात को पूरी तरह से छिपाने और दबाने की कोशिश की कि चंडीगढ़ नगर निगम नवंबर-2024 से डडडूमाजरा कचरा डंप को साफ करने की टाइमलाइन को बार-बार बदल रहा है। हालांकि, इस कचरा डंप को चंडीगढ़ नगर निगम और प्रशासन को पूरी तरह से साफ करना ही होगा। मैं इस मुद्दे को संसद में और हर उपलब्ध मंच पर उठाता रहूंगा। चंडीगढ़ के निवासियों को इस कचरा डंप और इससे आने वाली बदबू से मुक्ति मिलनी ही चाहिए।


