अरुण सूद ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई, बधाई दी

कहा-मुझे गर्व है कि मैं ऐसे संगठन का सिपाही हूं, जहां कर्म के आधार पर हर कार्यकर्ता को दी जाती है जिम्मेदारी

CHANDIGARH, 14 DECEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अरुण सूद ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सूद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना सराहनीय कार्य है।

अरुण सूद ने कहा कि मात्र 45 वर्ष के युवा नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी वो भी बिना किसी भेदभाव के देना केवल भाजपा में ही संभव है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र विद्यमान है। अरुण सूद ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं ऐसे संगठन का सिपाही हूं, जहां कर्म के आधार पर हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है। नितिन नबीन ने पार्टी में हर प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और फिर समय-समय पर पार्टी ने उनके कुशल नेतृत्व का सदुपयोग किया, वह शीर्ष नेतृत्व की हर कसौटी पर खरे साबित हुए।

अरुण सूद ने कहा कि नितिन नबीन को जब छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी थी तो वहां उन्होंने बूथ लेवल मैनेजमेंट, संगठन विस्तार और चुनावी तालमेल पर खास फोकस किया।परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में पार्टी को बड़ी और निर्णायक जीत मिली। उन्होंने बिहार में भी अपनी अथक मेहनत से संगठन को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते आज पार्टी ने उनको इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

error: Content can\\\'t be selected!!