पार्षद हरदीप सिंह ने गांव बुटेरला में पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछवाने का काम शुरू कराया

अब गांव में साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी और लोगों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। यहां पब्लिक टॉयलेट्स के निर्माण का काम भी कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है: हरदीप सिंह बुटेरला

CHANDIGARH, 16 DECEMBER: चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 के गांव बुटेरला में आज पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। इलाके के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पाइप लाइन बिछवाने का काम शुरू करवाया।

इस मौके पर हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि बुटेरला गांव के कुछ इलाकों में कभी-कभी गंदा पानी आता था। पुरानी पाइपों की वजह से लीकेज वगैरह का पता नहीं चलता था। अब नई पाइप लाइन बिछने से गांव में साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी और लोगों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि वह अपने वार्ड में लगातार विकास कार्यों के लिए वचनबद्ध हैं। इससे पहले बढहेड़ी गांव की गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया, फिर सेक्टर-41 के शोरूम मार्केट में पार्किंग की जगह पर री-कारपेटिंग का काम और मार्केट में दुकानदारों और आम लोगों के लिए पब्लिक टॉयलेट्स बनाए गए। अब बुटेरला गांव में पानी की नई पाइप बिछाने का काम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बुटेरला गांव में पब्लिक टॉयलेट्स का काम भी कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। काम पूरा होने के बाद इन टॉयलेट्स को भी आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।
इस अवसर पर परविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, रिंकू राय, राजिंदर सिंह लप्पी, हरनाम सिंह, सुच्चा सिंह, अवतार सिंह, परमल सिंह, हरप्रीत सिंह, राजकरण, जसवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!