सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और RWA प्रेसिडेंट राजेश राय भी रहे मौजूद
CHANDIGARH, 19 DECEMBER: चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड संख्या- 23 की पार्षद प्रेमलता ने सेक्टर-43 में सरकारी मेडिकल डिस्पेंसरी की शीघ्र स्थापना के लिए आज चंडीगढ़ यूटी के स्वास्थ्य निदेशक सौरव कुमार अरोड़ा तथा नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने डिस्पेंसरी स्थापना में सहयोग एवं शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रेमलता के साथ सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता तथा सेक्टर 43-बी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश राय भी उपस्थित रहे। प्रेमलता ने स्वास्थ्य निदेशक एवं संयुक्त आयुक्त को चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी अनुमोदन पत्र की प्रति सौंपी तथा सेक्टर-43 के निवासियों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
स्वास्थ्य निदेशक सौरव कुमार अरोड़ा तथा संयुक्त आयुक्त ईशा कंबोज ने इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी तथा डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने सेक्टर-20 एवं सेक्टर-42 की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया तथा उनमें सुधार की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।

