बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा के लिए चावल, नमक और नदियों के पानी की आपूर्ति तुरंत बंद कर देनी चाहिए: तोगड़िया

कहा- फिर भी हालात न सुधरें तो फौज भेजकर दुनिया के नक्शे से बांग्लादेश को साफ करना ही एकमात्र हल

CHANDIGARH, 20 DECEMBER: अपने उग्र हिंदुत्व तेवरों के लिए बहुचर्चित डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने आज यहां कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा के लिए भारत सरकार को चावल, नमक और ब्रह्मपुत्र एवं गंगा नदियों के पानी की आपूर्ति तुरंत रोक देनी चाहिए। फिर भी हालात न सुधरें तो 1971 की तरह फौज भेजकर अब दुनिया के नक्शे से बांग्लादेश को साफ करना ही एकमात्र हल है।

चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ एक विशेष बैठक करने आए अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने देशव्यापी ‘हिन्दू ही आगे’ मिशन के बारे में बताया कि ये अभियान देश में हिन्दुओं के लिए सुलभ एवं मुफ्त स्वास्थ्य तथा शिक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र मकसद हिंदुओं को सशक्त करना है।

इससे पहले सुबह चंडीगढ़ के गांव दरिया में पहुंचने पर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी, पूर्व सरपंच, उमाशंकर शुक्ल, सरदार कुलवंत सिंह, युवा भाजपा नेता निक्कू पांडे, सूरज शर्मा, ओमप्रकाश, संतु कश्यप, सरदार राम सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार जसवीर सिंह, रणवीर सिंह, दविंदर कुमार, संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके बाद डॉ. तोगड़िया ने श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32-डी के सत्संग हॉल में अपने समर्थकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की व सम्बोधन दिया। इस दौरान अनेक साधु-संतों के साथ अंतरराष्ट्रीय हिंदू पारिषद की चंडीगढ़ महानगर चेयरपर्सन डॉ. मीना गर्ग, अध्यक्ष बलबीर कृष्ण गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रामबहादुर मिश्रा, महामंत्री रामपाल व कार्यालय सचिव ललित भाटिया, अनु राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, अश्वनी शर्मा कोषाध्यक्ष व देवी दयाल आदि भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!