बडहेढ़ी यूथ क्लब ने वॉलीबॉल शूटिंग टूर्नामेंट और पुआधी अखाड़े का किया आयोजन

खेल और भाषा को एक सूत्र में पिरोना बडहेढ़ी यूथ क्लब का सराहनीय कदम: हरदीप सिंह बुटेरला

बडहेढ़ी गांव की टीम ने जीता टूर्नामेंट, मरदांहेड़ी ने दूसरा, सेक्टर-30 ने तीसरा और भगोमाजरा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया

CHANDIGARH, 19 MARCH (ANewsoffice): बडहेढ़ी यूथ क्लब ने गांव बडहेढ़ी में पुआधी अखाड़े और वॉलीबॉल शूटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया। क्षेत्र के पार्षद और नगर निगम में विपक्ष के नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने बडहेढ़ी यूथ क्लब के पदाधिकारियों की सराहना की और कहा कि खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके साथ ही भाषा का भी जीवन में एक अहम रोल है। इस यूथ क्लब के पदाधिकारियों अमनदीप सिंह हीरा, बहादुर सिंह, हरप्रस्त सिंह, बिंदर सैनी, नूर फंटू और अमनदीप सिंह फंटू ने इन दोनों चीजों को एक सूत्र में पिरोकर बहुत ही अच्छा और नेक काम किया है। बुटेरला ने कहा कि विशेष रूप से एक पुआधी अखाड़ा भी लगवा कर पुआध के रंग बिखेरने का एक बेहतरीन प्रयास किया गया है।

टूर्नामेंट में वॉलीबॉल शूटिंग के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कोच टीएस फंटू ने बताया कि वॉलीबॉल शूटर टूर्नामेंट में बडहेढ़ी गांव की टीम ने पहला स्थान, मरदांहेड़ी ने दूसरा स्थान, सेक्टर-30 ने तीसरा स्थान और भगोमाजरा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ शूटर हरप्रस्त सिंह रहे, जबकि सर्वश्रेष्ठ नेटमैन नूर फंटू रहे। विजयी टीमों को मुख्य अतिथि पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने पुरस्कार प्रदान किए।

error: Content can\\\'t be selected!!