डडडूमाजरा में सादगी और प्रेरणादायक तरीके से मनाई गई डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती

समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है बाबा साहब का जीवन: ममता डोगरा

CHANDIGARH, 14 APRIL (ANewsoffice): चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव ममता डोगरा ने आज वार्ड नंबर-26 डडडूमाजरा में सादगी के साथ और प्रेरणादायक तरीके से भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर और मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ममता डोगरा ने कहा कि यह ज्योत केवल मोमबत्ती की रोशनी नहीं है, बल्कि शिक्षा और जागरूकता की प्रतीक है। बाबा साहब का सपना था कि शिक्षा और जागरूकता की ज्योत हर घर में जले। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। समाज में शिक्षा का प्रसार ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिससे हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह, नरेंद्र, गुरप्रीत, शौकीन, शोएब, रिहान, मोहित, रेखा देवी, नीलम देवी, पुष्पा, स्पर्श डोगरा, आकर्ष डोगरा अपनी समस्त टीम के साथ शामिल हुए।

error: Content can\\\'t be selected!!